Wednesday, February 15, 2023

भूगोल का ब्रह्मास्त्र SAQ's Part - 3

 भूगोल का ब्रह्मास्त्र

Part - 3

https://youtu.be/2gwZ5Iy7VEc

1. कश्मीर की सबसे बड़ी झील का क्या नाम है ? (What is the name of largest lake of Kashmir?)

Ans :- वूलर झील।

2. किस नदी को 'बिहार का शोक' कहते हैं? (Which river is called the 'Sorrow of Bihar'?)

Ans :- कोसी नदी

3. दक्कन के पठार की एक पश्चिम वाहिनी नदी का नाम लिखिए। (Name one west flowing river of Deccan plateau.)

Ans :- नर्मदा एवं ताप्ती।

4. ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर स्थित एक प्रमुख नगर का नाम लिखिए। (Name an important city on the bank of river Brahmaputra.)

Ans :- गौहाटी।

5. किस नदी के तट पर गौहाटी नगर स्थित है ? (By the side of which river is the city Gauhati situated?)

Ans :- गौहाटी ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे स्थित है।।

6. विश्व की सबसे लम्बी सिंचाई नहर कौन है? (Which is the world's largest irrigation canal.)

Ans :- राजस्थान नहर

7. शिवसमुद्रम जलप्रपात किस नदी पर स्थित है ? (On which river is Shivasamudram waterfall located?) Ans :- कावेरी नदी पर

8. भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात कौन है? (Which is the highest waterfall in India?)

Ans :- शरावती नदी पर स्थित जोग जलप्रपात

9. जल संभार प्रबन्ध से सम्बन्धित नीरू भीरू कार्यक्रम का क्रियान्वयन किस राज्य में हुआ (In which state of India Neeru-Bheeru Programme related to watershed management is implemented?)

Ans :- आंध्र प्रदेश

10. कोलेरू झील कहाँ स्थित है? (Where is the Kolleru Lake situated?)

Ans :- कोलेरू झील गोदावरी एवं कृष्णा नदियों के मुहानों के बीच स्थित है।

11. त्रिपुरा की सबसे लम्बी नदी का नाम लिखिए। (Name the longest river of Tripura.)

Ans :- त्रिपुरा की सबसे लम्बी नदी का नाम गोमती है।

12. शिवालिक श्रेणियाँ कहाँ स्थित हैं ? (Where are Siwalik ranges located?)

Ans :- हिमालय के दक्षिण भाग में।

13. कौन पर्वत श्रेणी थार मरुस्थल की पूर्वी सीमा निर्धारित करती है? (Which montain range does indicate the eastern boundary of the Thar desert?)

Ans :- अरावली।

14. उत्तरी सरकार तट के एक बंदरगाह का नाम बताइए (Name a port of North Sarkar Coast.)

Ans :- विशाखापट्टनम् ।

15. भारतवर्ष की सबसे ऊँची चोटी का नाम लिखिए। (Name the highest peak of India.)

Ans :- गाडविन आस्टिन (K2)

16. भारतवर्ष में स्थित हिमालय की सबसे ऊँची चोटी का नाम लिखिए। (Name the highest peak of Himalayas situated in India.)

Ans :- कंचनजंघा

17. नीलगिरि पहाड़ी की सबसे ऊँची चोटी का क्या नाम है? (What is the highest peak of Nilgiri hill?)

Ans :- दोदाबेटा।

18. भारत में मरुस्थलीय प्रदेश का नाम लिखिए। (Name the desert region of India.)

Ans :- थार

19. भारत के सबसे पुराने पर्वत का नाम बताइए उसके सबसे ऊँची चोटी का नाम बताइए। (Name the oldest mountain of India. Name its highest peak.)

Ans :- अरावली पर्वत (राजस्थान), गुरुशिखर (1722 मीटर)।

20. भारत की नवीनतम पर्वत श्रेणी का नाम बताइए। (Name the youngest mountain range India.)

Ans :- भारत का सबसे नया पर्वत महान हिमालय है।

*21. भारत का सबसे बड़ा नदी द्वीप क्या है? (What is the name of the largest river island of India?)

[M. P. 2017]

Ans :- माजुली द्वीप

*22. दक्षिणी भारत की सबसे बड़ी चोटी का नाम क्या है? (What is the highest peak of South India?)

[M. P. 2017]

Ans :- अनायमुदी।

23. नर्मदा नदी का उद्गम स्रोत बताइए। (Mention the source of river Narmada.)  [M. P. 2017]

Ans :- अमरकंटक पहाड़ी।

*24. भारत के सबसे बड़े झरने का नाम लिखिए। (Name the highest waterfall of India.)  [M.P 2020]

Ans :- जोग या गिरिसप्पा

25. गंगा नदी के प्रवाह मार्ग के किस भाग में सर्वाधिक प्रदूषण पाया जाता है ? (In which part of the course, river Ganga is maximum polluted?) [M.P. 2019]

Ans :- डेल्टाई या वृद्धावस्था वाले भाग में

26. वर्षा जल संचय में भारत का कौन-सा राज्य श्रेष्ठ है ? (Which state of India leads in “Rain water Harvesting") [M.P. 2019]

Ans :- तमिलनाडु

*27. दक्षिण भारत की सबसे लम्बी नदी का नाम क्या है? (Which one is the longest river of South India?) [M.P. 2018 ]

Ans :- गोदावरी (Godavari)

*28. झारखण्ड और पश्चिम बंगाल की संयुक्त बहुद्देशीय नदी योजना का नाम लिखिए। (Name the common multipurpose river valley project of the states of Jharkhand and West Bengal.) [M.P 2018]

Ans :- दामोदर घाटी नदी परियोजना (Damodar vally corporation)

*29. भारत के किस राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून पहले पहुँचती है ? (In which state of India the south-west monsoon wind reaches first? )  [M.P.2017]

Ans :- केरल

*30. शीत मानसून का दूसरा नाम क्या है ? (What is the other name of winter monsoon?) [M.P 2017]

Ans :- उत्तरी-पूर्वी मानसून

31. गैसीय अपशिष्टों के उपचार के लिए किन यन्त्रों का प्रयोग किया जाता है? (Which instruments are used for the treatments of gaseous wastes?)

Ans :- इलेक्ट्रॉनिक प्रेसिपिटेटर तथा गोले ब्रश का

32. वर्ज्य पदार्थ के जमा होने से क्या हानि होती है?

Ans :- मिट्टी और वायु प्रदूषित होगी।

33. दो कृषि अपशिष्टों के नाम बतायें (Name two agricultural wastes.)

Ans :- पुआल, गेहूँ का डण्ठल ।

34. आर्सेनिक किस प्रकार के अपशिष्ट हैं? (Which type of waste is Arsenic?)

Ans :- रासायनिक

35. एक जैवरूप से विघटित होने वाले अपशिष्ट का नाम लिखिए। (Give an example of biodegradable waste.)

Ans :- फलों एवं सब्जियों के छिलके।

36. D.D.T का पूरा अर्थ क्या है?

Ans :- D.DT का पूरा नाम है Dichloro Diphenyle Tri-chlorethane है। संयुक्त राज्य अमेरिका में यह सन् 1972 से है प्रतिबंधित है। मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों को समाप्त करने में इसका उपयोग होता है।

37. दो प्रधान ज्वारों या दो गोण ज्वारों के बीच समय का अन्तर कितना रहता है? (What is the exact difference of time between two primary or two secondary tides?) [M.P. 2017]

Ans :- दो प्रधान या दो गौण ज्वारों के बीच 24 घण्टे 52 मिनट समय का अन्तर होता है।

38. दीर्घ ज्वार कब आते हैं? (When do Spring Tides occur?)

Ans :- अमावस्या (Zero moon) और पूर्णिमा (Full moon) के दिन।

39. केन्द्रापसारी शक्ति की अपेक्षा गुरुत्वाकर्षण शक्ति की अधिकता से कौन-सा ज्वार आता हैं ? (Which tide occurs due to excess of gravitational attraction of Moon over its centrifugal force on the earth? )

Ans :- प्रत्यक्ष या मुख्य ज्वार (Direct or Primary Tide)

40. गुरुत्वाकर्षण शक्ति की अपेक्षा केन्द्रापसारी शक्ति के अधिक होने से कौन-सा ज्वार आता है? (Which tide occurs due to excess of centrifugal force of the Moon over its gravitational attraction on the earth.)

Ans :- अप्रत्यक्ष या गौण ज्वार (Indirect or Secondary Tide)

41. एक ज्वार एवं एक भाटा के बीच कितने समय का अन्तर होता है? (What is time interval between a high tide and a low tide?)

Ans :- 6 घण्टा 13 मिनट।

42. एक ज्वारीय नदी का नाम बताइए (Name one tidal river.)

Ans :- गंगा या हुगली।

43. लहरों से महासागरीय जल में किस प्रकार गति होती है? (Which type of motion is caused in oceanic water due to waves?)

Ans :- दोलनात्मक गति।

44. किस गति के कारण सागरीय जल में आवर्ती चढ़ाव तथा उतार होता है? (Due to which motion periodic rise and fall occurs in sea water")

Ans :- ज्वार-भाटा के कारण।

45. किन हवाओं के प्रभाव से क्यूरोशियो की धारा पूर्व दिशा की ओर मुड़ जाती है? (Under the influence of which winds kuroshio current deflects eastward?)

Ans :- पछुआ हवाओं के प्रभाव से

46. उत्तरी गोलार्द्ध में महासागरीय धाराऐं किस दिशा में चक्र बनाती हैं ? (In Northern hemisphere ocean currents make the circle in which direction?)

Ans :- घड़िवत दिशा में।

47. तेज गति से चलनेवाली धाराओं को क्या कहते हैं? (What are called swift moving currents?)

Ans :- स्रोत (Stream)

48. किस धारा के प्रभाव से कनाडा के पश्चिमी तट पर वर्षा होती है ? (Due to influence of which current Western coast of canada receives rainfall?)

Ans :- उत्तरी प्रशान्त प्रवाह।

49. किन धाराओं के ऊपर से गुजरनेवाली हवाएँ शुष्क होती हैं? (The winds blowing over which currents become dry?)

Ans :- ठण्डी धाराओं के ऊपर से।

50. न्यूफाउण्डलैण्ड के समीप किन धाराओं के मिलने के कारण कुहरा उत्पन्न होता है ? (Due to convergence of which currents dense Fog caused near New found land?)

Ans :- गल्फस्ट्रीम की गर्म धारा तथा लेब्राडोर की ठण्डी धारा

51. किस धारा के प्रभाव से ब्रिटिश द्वीप समूह के बन्दरगाह साल भर खुले रहते हैं? (Due to effect of which current the Ports of British island remain icefree throught out the year?)

Ans :- गल्फस्ट्रीम की गर्म धारा के प्रभाव से

No comments:

Post a Comment

इसे जरूर देखे !!!

The North Ship || Class 9 || Lesson 9 || All Stanza || Text || || Explanations || Summary || Hindi Translation || Word Meaning || Solution || Extra Question ||

Class 9  Lesson 9 The North Ship The author and the text: Philip Larkin Philip Arther Larkin ( 1922 - 1985) was a renowned English poet and ...

सबसे ज्यादा देखा गया !!!