Wednesday, February 15, 2023

भूगोल का ब्रह्मास्त्र (SAQ's) Part - 5

 

भूगोल का ब्रह्मास्त्र

Part - 5

1. हिमनद के अपरदन की कौन-कौन सी विधियाँ हैं ? (What are the processes of erosion by glacier?)

Ans :- अपघर्षण और उत्पादन

2. हिमानीकृत घाटी का आकार कैसा होता है ? (What is the shape of a glacial valley”)

Ans :- 'U' आकार।

3. प्लाया क्या है? (What is playa ? )

Ans :- प्लाया (Playa) :- बालसन के केन्द्र में स्थित अल्पकालिक झील को प्लाया कहते हैं। तारीम बेसिन स्थित लेपनार झील प्लाया का उदाहरण है।

4. सर्क देखने में कैसा होता है ? (How does a cirque look like?)

Ans :- गहरे सीट वाली आराम कुर्सी की तरह सर्क दिखायी देता है।

5. किस प्रकार के कार्य से ड्रमलिन की उत्पत्ति होती है ? (Drumlin is formed at which stage of a glacial valley" )

Ans :- हिमनद के निक्षेपण के कार्य से इमलिन (Drumlin) की उत्पत्ति होती है।

6. सहारा बालुकामय मरुस्थल को किस नाम से जाना जाता है? (What is the name of Sandy desert in Sahara ?)

Ans :- अर्ग (Erg)

7. किन क्षेत्रों में बालु का स्तूपों का निर्माण होता है? (In which regions sand-dunes are formed ?)

Ans :- बालुका स्तूप शुष्क मरुस्थलों तथा समुद्र तटीय भागों में पाए जाते हैं।

8. धियान क्या है? यह कहाँ पाया जाता है? (What is Dhrian ? Where is it found?)

Ans :- थार के मरुस्थल में बनने वाली अस्थायी एवं गतिशील बालूका स्तूपों को धियान कहते हैं। यह थार के मरुस्थल में बनता है।

9. लोयस का मैदान क्या है? (What is Loess Plain ?)

Ans :- वायु के निक्षेपण से बने मैदानों को लोयस के मैदान (Loess Plain) कहते हैं।  [M.P 2020]

10. किस वर्ग के रसायन ओजोन परत के क्षरण के लिए उत्तरदायी हैं? (Which group of chemical is responsible for depletion in the ozon layer")

Ans :- क्लोरोफ्ल्यूरो कार्बन वर्ग के रसायन।

11. सूर्य से प्राप्त ताप की कितनी मात्रा पृथ्वी को प्राप्त होती है? (What amount of insolation does the earth receive?)

Ans :- 51 प्रतिशत।

12. मानचित्र पर कौन सी रेखाएँ समान सागर तलीय तापमान वाले स्थानों को दर्शाती है? (Which imaginary lines drawn on the map show the places having equal seal level temperature?)

Ans :- समताप रेखाएँ।

13. पृथ्वी पर कोरियोलिस बल कहाँ शून्य रहता है? (Where on the earth coriolis force became zero?)

Ans :- विषुवत वृत्त पर

14. कैटाबेटिक वायु किस वायु को कहते हैं? (Which wind is called Katabatic wind?)

Ans :- पर्वतीय समीर को।

15. जलीय चक्र की कितनी अवस्थाएँ हैं ? (How many stages of water cycle?)

Ans :- जलीय चक्र की तीन अवस्थाएँ हैं (i) वाष्पीकरण (ii) संघनन (iii) वर्षण

16. जेट धारा की सामान्य गति कितनी होती है? (What is the normal speed of Jet stream?)

Ans :- 150 से 200 कि०मी० प्रति घंटा

17. पर्वतों के पवन विमुख ढाल को क्या कहते हैं? (What are called leeward slopes of the mountains?)

Ans :- वृष्टिछाया प्रदेश।

18. चीन सागर में उत्पन्न होने वाले चक्रवात का क्या नाम है? (What is the name of cyclone occur in China sea?)

Ans टाइफून।

19. कुहरा क्या है। (What is Fog?)

Ans :- निम्न बादल को ही कुहरा (Fog) कहते हैं।

20. संघनन के दो प्रमुख रूप लिखिए। (Name two main forms of condensation.)

Ans :- बादल एवं कुहरा

21. वर्षण के दो मुख्य रूप लिखिए) (Name two main forms of precipitation.)

Ans :- जलवर्षा एवं हिमवर्षा

22. कहाँ और कब संवाहनीय वर्षा होती है? (Where and when does convectional rainfall occur?

Ans :- भूमध्यरेखीय प्रदेश में प्रतिदिन दिन के तीसरे पहर

23. वायुमण्डल में जलवाष्प का प्रतिशत कितना है? (What is percentage of water vapour in the Atmosphere?)

Ans :- अधिक से अधिक 5%

24. भूमध्यसागरीय प्रदेश में कब वर्षा होती है? (When does it rain in the Mediterranean region?)

Ans :- केवल जाड़े में।

25. पृथ्वी के प्रभावी सौर विकिरण का प्रतिशत कितना है?

Ans :- 6%

26. किन अक्षांशों को अश्व अक्षांश कहते हैं?(Which latitudes are called horse latitude?)

Ans :- 25 - 30° अक्षांश (25° - 30° latitude)

27. चक्रवातीय वर्षां अधिकांशत: कहाँ होती है? (Where cyclonic rainfall occurs mostly?)

Ans :- शीतोष्ण कटिबंधीय प्रदेश में।

28. वायुमण्डल की किस परत में ऊँचाई के साथ तापमान और दबाव में परिवर्तन होता रहता है?(In which layer of atmosphere tempeature and pressure varries according to height?)

Ans :- क्षोभमण्डल (Troposphere.)

29. भूमण्डलीय तापन में किस हरित गृह गैस की भूमिका सर्वोच्च रहती है? (Which of the green house gas has the highest role in global warming?)

Ans :- कार्बन डाई ऑक्साइड

30. एल-निनो का क्या अर्थ है? (What is the meaning of EL NINO?)

Ans :- छोटा बच्चा

31. एनिमोमीटर क्या है? (What is Anemometer?)

Ans :- वायु को गति मापने वाले यंत्र को एनिमोमीटर कहते हैं।

32. चीन सागर में उत्पन्न होने वाले चक्रवात का क्या नाम है? (What is the name of cyclone occur in China sea?)

Ans :- टाइफून।

33. दिन के समय तटीय क्षेत्रों में प्रवाहित होने वाली पवन का क्या नाम है? (What is the name of the wind blowing at day time in coastal Areas?)

Ans :- तटीय भागों में दिन के समय चलने वाली वायु को समुद्री वायु कहते हैं।

34. सामान्य ताप क्षय दर क्या है? (What is Lapse rate or Normal Lapse Rate?)

Ans :- ऊँचाई के साथ तापक्रम के कम होने की दर को तापक्षय दर (Lapse Rate) कहते हैं।

35. संघनन के दो रूप लिखिए। (Name two main forms of condensation.)

Ans :- बादल एवं कुहरा

36. वर्षण के दो रूप लिखिए। (Name two main forms of precipitation.)

Ans :- जल वर्षा एवं हिम वर्षा।

37. अक्ष अक्षांश कहाँ स्थित है? (Where is located the 'Horse Latitude'?)

Ans :- 25° से 30° उत्तरी अक्षांशों के मध्य (उपोष्ण उच्च वायु भार की पेटी में) अक्ष अक्षांश स्थित है।

38. सामुद्रिक मछलियों का प्रमुख खाद्य क्या है? (What is the main food of marine fish ? )

Ans :- प्लैंकटन (Plankton)

39. किसी स्थान पर एक दिन में कितनी बार ज्वार भाटा आते हैं ? (How many times a place experiences high and low tide in a day?)

Ans :- पृथ्वी पर किसी स्थान पर प्रतिदिन दो बार ज्वार तथा दो बार भाटा आते हैं।

40. पेरीजी क्या है? (What is perigee?)

Ans :- उपभू स्थिति (Perigee) : जब चन्द्रमा पृथ्वी के निकटतम होता है, तो उसे चन्द्रमा की उपभू स्थिति (Parigee) कहते हैं।

41. भारत की केन्द्रीय कृषि अनुसंधान संस्था कहाँ स्थित है? (Where is the Central Agricultural Research Institute of India located?)  [M.P 2017]

Ans :- पूसा में

42. पश्चिम बंगाल के एक पेट्रोरसायन औद्योगिक केन्द्र का नाम लिखिए। (Name one petrochemical industrial centre of West Bengal.)  [M.P. 2017]

Ans :- हल्दिया औद्योगिक केन्द्र

43. भारत के किस राज्य की आबादी सबसे अधिक है? (Which is the most populous state of India?)

 [M. P. 2020]

Ans :- उत्तर प्रदेश

44. भारत का सर्वेक्षण विभाग (Survey of India) का प्रमुख कार्यालय कहाँ स्थित है? (Where is the headquarter of 'Survey of India' located ?) [M.P. 2019]

Ans :- देहरादून।

45. भारत के किस राज्य या केन्द्रशासित राज्य में जनसंख्या का घनत्व सबसे कम है? (Which state or union territory of India has least density of population in India?)  [M.P 2017]

Ans :- अरुणाचल प्रदेश

46. भारत के किस शहर में सर्वप्रथम भूगर्भ रेल ने अपनी यात्रा प्रारम्भ की ? (In which city of India underground rail first started its journey?) [M.P. 2020]

Ans :- कोलकाता

47. भारत में रेलवे का प्रारम्भ किस वर्ष हुआ था ? (In which year Railway started in India?)

Ans :- सन् 1853 ई० में।

48. पश्चिमी भारत का सबसे बड़ा हवाई अड्डा कहाँ स्थित है? (Where airport of Western India located?) [M.P 2017]

Ans :- मुम्बई

49. दिल्ली, बम्बई, चेन्नई और कलकत्ता किस सड़क मार्ग से जुड़े हैं? (Which roadway has is the largest connected Delhi, Mumbai, Chernai and Kolkata?) [M.P. 2017]

Ans :- स्वर्णिम चतुर्भुज

50. किस मानचित्र में समोच्च रेखा द्वारा भू-प्रकृति का प्रदर्शित किया जाता है? (In which type of map, relief is shown by contour lines?) [M.P.2018]

Ans :- स्थलाकृत मानचित्र (Tapographical map)

51. SYZYGY (युति-विद्युति) क्या है? (What is SYZYGY?)

Ans :- सूर्य, चन्द्रमा तथा पृथ्वी का एक सीधी रेखा में स्थित होना।

No comments:

Post a Comment

इसे जरूर देखे !!!

The North Ship || Class 9 || Lesson 9 || All Stanza || Text || || Explanations || Summary || Hindi Translation || Word Meaning || Solution || Extra Question ||

Class 9  Lesson 9 The North Ship The author and the text: Philip Larkin Philip Arther Larkin ( 1922 - 1985) was a renowned English poet and ...

सबसे ज्यादा देखा गया !!!