Tuesday, February 14, 2023

भूगोल का ब्रह्मास्त्र (SAQ's) Part – 1

 भूगोल का ब्रह्मास्त्र

Part 1


                                              

1. लोयस का मैदान क्या है? (What is Loess Plain ?) [M.P 2020]

 

Ans :- वायु के निक्षेपण से बने मैदानों को लोयस के मैदान (Loess Plain) कहते हैं

2. विश्व की सबसे बड़ी घाटी ग्लेशियर का नाम लिखिए। (Name the largest valley glacier of the world.) [M.P. 2020]

 

Ans :- अलास्का का वार्ड हिमनद

*3. सुन्दरवन का कौन सा द्वीप भूमण्डलीय तापन के कारण सम्पूर्ण रूप से जलमग्न है ? (Which island of Sundarban was completely submerged due to global warming?) [M.P. 2019]

 

Ans :- लोहाच्छारा (Lohachara) न्यूमोर (New moare)

*4. दो नदी व्यवस्था को अलग करने वाली उच्च भूमि का नाम लिखें। (Name the high land which separates two river systems.)  [M.P 2017]

 

Ans :- जल विभाजक

*5. पृथ्वी की सतह के ऊपर वायुमण्डल में कहाँ सर्वप्रथम ओजोन छिद्र का पता लगाया गया ?(Where in the atmosphere over the earth surface ozone hole was first discovered?) [M.P. 2020]

 

Ans :- अण्टार्कटिका

6. समशीतोष्ण कटिबंध में किस प्रकार की वर्षा होती है? (Which type of rainfall is found in Temperate zone?)  [M.P. 2019]

 

Ans :- चक्रवातीय वर्षां

7. वायुमण्डल के किस स्तर से जेट हवाई जहाज आवागमन करते हैं? (In which layer of the atmosphere jet plane flies?) [M.P. 2018]

 

Ans :- समताप मण्डल (Stratosphere)

8. संतृप्त वायु की सापेक्षिक आर्द्रता कितनी होती है ? (What is the Relative Humidity of saturated air?) [M.P. 2017]

 

Ans :- 100 प्रतिशत

9. एक ग्रीन हाउस गैस का नाम लिखिए। (Name one Greenhouse Gas.) [M.P. 2017]

 

Ans :- मिथेन

10. लघु ज्वार किस तिथि में उत्पन्न होती है ? (On which quarters of moon, does Neap tide occur?) [M.P. 2019]

 

Ans :- कृष्ण पक्ष एव शुक्ल पक्ष

11. भारत का डीजल इंजन निर्माण कारखाना कहाँ स्थित है? (Where is Diesel Locomotive Works of India located?)

Ans :- वाराणसी के समीप मडुवाडीह में

12. किस शहर को 'दक्षिण भारत का मानचेस्टर' कहते हैं? (Which city is called Manchester of South India?)

Ans :- कोयम्बटूर

13. 'भारत का मानचेस्टर' किसे कहते हैं (What is called 'Manchester of India'?)

Ans :- अहमदाबाद।

14. HCL किस उद्योग से सम्बन्धित है?

Ans :- IT उद्योग से।

15. फ्लाई ऐश से किस इमरती वस्तु का निर्माण किया जा सकता है? (Which building material can be produced from 'fly ash")

Ans :- फ्लाई ऐश ईंट

16. SAARC का पूरा अर्थ लिखिए।

Ans :- SAARC का पूरा नाम है दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय संगठन (South Asian Association for Regional Cooperation) है। इसका मुख्यालय नेपाल की राजधानी काठमाण्डू में स्थित है। इसके कुल आठ सदस्य हैं। अफगानिस्तान, बंगलादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान एवं श्रीलंका ।

17. भारत के सबसे बड़े पेट्रोरसायन केन्द्र का नाम लिखिए। (Name the largest petro-chemical centre of India.)

Ans :- जामनगर

18. पश्चिम बंगाल का प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी पार्क कहाँ स्थापित है? (Where has the major IT industrial park been set up in West Bengal?)

Ans :- सॉल्टलेक में

19. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या का घनत्व कितना है? (What is the density of population of India according to 2011 census?)

Ans :- 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर।

20. साल एवं सागौन किस प्रकार की वनस्पति है? (What type of vegetation is sal and teak?)

Ans :- साल एवं सागौन उष्ण कटिबन्धीय पतझड़ के वन हैं। (Tropical deciduous vegetation.)

21. भारत के सबसे बड़े हिमनद का नाम बताइए (Name the largest glacier of India.)

Ans :- सियाचिन।

22. लोगटाक झील कहाँ स्थित है? (Where is the Logtok lake situated?)

Ans :- लोटाक झील भारत के मणिपुर राज्य में स्थित है।

23. किस सुरंग के द्वारा सभी मौसम में कश्मीर पहुँचा जा सकता है? (Through which tunnel Kashmir can be reached in all seasons?)

Ans :- जवाहर सुरंग से हर मौसम में कश्मीर जाया जा सकता है।

24. गंगा का उद्गम स्थान कहाँ है? (Where is the source of the river Ganga?)

Ans :- गंगा नदी की उत्पत्ति हिमालय पर्वत के गंगोत्री (गोमुख) नामक स्थान से हुई है।

25. भारत के पूर्वी एवं पश्चिमी तटीय मैदानों में कौन अधिक चौड़ा है? (Between the East and West Coasts of India which one is wider?)

Ans :- भारत का पूर्वी तटीय मैदान पश्चिमी तटीय मैदान को अपेक्षा चौड़ा है।

26. सुन्दरवन का कौन सा द्वीप भूमण्डलीय तापन के कारण सम्पूर्ण रूप से जलमग्न है? (Which island of Sundarban was completely submerged due to global warming?)

Ans :- लोहारा (Lohachara) न्यूमोर (New moare)

27. घरेलू कार्यों से उत्पन्न कुछ हानिकारक अपशिष्टों के नाम लिखिए। (Name the hazardous wastes generated from domestic work.)

Ans :- पॉलिथिन बैंग, जली बैटरियों, कीटों को मारने के लिए प्रयुक्त कीटनाशक आदि घरेलू कार्यों से उत्पन्न निकारक अवशिष्ट है।

28. प्राकृतिक रूप से स्वतः नष्ट होने वाले किसी एक अपशिष्ट का नाम लिखिए। (Write the name of a biodegradable waste.)

Ans :- रद्दी कागज

29. कौन पदार्थ सदैव विखण्डन की प्रक्रिया से गुजरते हैं? (Which substances always takes part in the process of fission?)

Ans :- रेडियोधर्मी पदार्थ ।

30. किन अपशिष्टों को इलेक्ट्रॉनिक अपशिष्ट के अन्तर्गत रखा जाता है? (Which type of waste is taken under electronic wastes?)

Ans :- इस्तेमाल में नहीं आने वाली इलेक्ट्रानिक वस्तुओं जैसे टेलीविजन, कम्प्यूटर, वाकिंग मशीन आदि को।

31. किस नदी को चीन का शोक कहा जाता है? (Which river is called sarrow of China?)

Ans :- द्वांगहो नदी को चीन का शोक कहा जाता है।

32. बाजू नदी का एक उदाहरण दीजिए। (Give one example of Yazoo river.)

Ans :- पुनपुन नदी याजू नदी का उदाहरण है।

33. विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा कौन सा है?

Ans :- गंगा-ब्रह्मपुत्र का डेल्टा या सुन्दरवन का डेल्टा विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा है।

34. चापाकार डेल्टा का एक उदाहरण दीजिए। (Give one example of Arcute delta.)

Ans :- इरावदी, सिंधु, गंगा-ब्रह्मपुत्र का डेल्टा चापाकार डेल्टा का उदाहरण है।

35. पंजाकार डेल्टा का एक उदाहरण दीजिए। (Give one example of Bird's Foot Delta.)

Ans :- मिसीसिपी नदी का डेल्टा पंजाकार डेल्टा का सर्वोत्तम उदाहरण है।

36. दंवाकार डेल्टा का एक उदाहरण दीजिए। (Give one example of Cuspate Delta.)

Ans :- इटली के पश्चिमी तट पर टाइबर नदी का डेल्टा ।

37. नदी जल वेग मापने की इकाई क्या है? (What is the unit measuring velocity of river water?)

Ans :- क्यूबेक व क्यूसेफ (Cubic feet per second)

38. विश्व का सबसे गहरा कैनियन कौन-सा है ? (Which is the deepest canyon of the world?)

Ans :- कोलोरेडो नदी का ग्राण्ड कैनियन (Ground canyon of the colorado river)

39. मंगोलिया में अपवाहन बेसिन को क्या कहते हैं? (What is called deflation basin in Mangolia?)

Ans :- यांग कियांग (Yang Kiang)

40. नदी के अपरदन की अन्तिम सीमा को क्या कहते हैं? (What is called the limit of verticle erosion of the river?)

Ans :- आधार तल (Base level)

41. कम ऊँचे ज्वार की उत्पत्ति किन सागरों में होती है ? (In which sea low height of tides occur?)

Ans :- खुले सागरों में

42. प्राथमिक ज्वार उत्पन्न होने का मुख्य कारण क्या है? (What is main reason for the occurance of primary tide?)

Ans :- चन्द्रमा का गुरुत्वाकर्षण बल।

43. पृथ्वी के किस भाग पर चन्द्रमा की गुरुत्वाकर्षण शक्ति का प्रभाव सबसे अधिक पड़ता है ? (The gravitation pull of the moon is maximum in which part of the earth? )

Ans :- चन्द्रमा के समीस्थ भाग पर

44. विभिन्न महासागरीय धाराओं के अनुवर्ती प्रवाह के कारण उत्पन्न जल के चक्रीय गति को क्या कहते हैं? (What is called the circular motion of water formed due to consequent flow of different ocean curents? )

Ans :- धारा चक्र (Gyre)

45. चन्द्रकला के किस चरण में लघु ज्वार उत्पन्न होता है ? (In which phase of Lunar cycle neap tide occurs?)

Ans :- दोनों पक्षों के अष्टमी के दिन।

46. भाटा की उत्पत्ति किस स्थान पर होती है ? (In which place low tide is caused?)

Ans :- दो ज्वार वाले स्थानों के बीच।

47. युति की स्थिति किस दिन रहती है? (When does the position of conjuction take place?)

Ans :- अमावस्या के दिन।

48. किस दिन सूर्य चन्द्रमा तथा पृथ्वी समकोण की स्थिति में होते हैं? (When does the sun, the earth and the moon come in the position of quadrature?)

Ans :- शुक्ल पक्ष तथा कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन।

49. किस दिन चन्द्रमा का ज्वारोत्पादक बल सबसे कम रहता है? (On which day tide producing force of moon is minimum?)

Ans :- चन्द्रमा की अपभू स्थिति के दिन।

50. अटलांटिक महासागर की एक धारा का नाम लिखिए। (Name one ocean current of Atlantic Ocean.)

 

Ans :- गल्फस्ट्रीम


No comments:

Post a Comment

इसे जरूर देखे !!!

The North Ship || Class 9 || Lesson 9 || All Stanza || Text || || Explanations || Summary || Hindi Translation || Word Meaning || Solution || Extra Question ||

Class 9  Lesson 9 The North Ship The author and the text: Philip Larkin Philip Arther Larkin ( 1922 - 1985) was a renowned English poet and ...

सबसे ज्यादा देखा गया !!!